Oppo Reno 15: ओप्पो ने अपनी नई Reno 15 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 15, OPPO Reno 15 Pro और OPPO Reno 15 Pro Max को ताइवान में लॉन्च किया गया है। Reno सीरीज हमेशा से अपने प्रीमियम डिजाइन और कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है और इस बार कंपनी ने इसे और ज्यादा पावरफुल बना दिया है। नई सीरीज में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और Android 16 जैसे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Oppo Reno 15 के कुछ खास फीचर्स
| डिस्प्ले | 6.78 इंच AMOLED, 1272×2772 पिक्सल |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8450 |
| फ्रंट कैमरा | 50 मेगापिक्सल |
| रियर कैमरा | 200MP + 50MP + 50MP |
| रैम | 12GB |
| स्टोरेज | 512GB |
| बैटरी | 6500mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 आधारित ColorOS 16 |
OPPO Reno 15 इम्प्रेससिव डिस्प्ले
OPPO Reno 15 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इस फोन में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 450ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहद स्मूद और शार्प मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।
200 मेगापिक्सल शानदार कैमरा
कैमरा सेगमेंट में OPPO Reno 15 Pro Max सबसे आगे नजर आता है। इसके रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6500mAh बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP69 रेटिंग के साथ यह स्मार्टफोन पानी और धूल से भी सुरक्षित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro के फीचर्स
OPPO Reno 15 Pro में भी Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड OPPO Reno 15 Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। Reno 15 Pro में 6.32 इंच और Reno 15 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। बैटरी की बात करें तो Reno 15 Pro में 6200mAh और Reno 15 में 6500mAh बैटरी दी गई है।
ओप्पो रेनो 15 Series की कीमत
OPPO Reno 15 Pro Max की कीमत ताइवान में TWD 24,990 रखी गई है जो भारतीय करेंसी में लगभग 71,000 रुपये होती है। Reno 15 Pro की कीमत करीब 60,000 रुपये और Reno 15 की कीमत 51,000 रुपये से शुरू होती है। भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।